प्रहरी संवाददाता/मुंबई। महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों में रोजी रोटी की तलाश में भटक रहे प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर झारखण्डी एकता संघ (जेईएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुंबई से झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची पहुंचा।
यहां प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने झारखंड प्रदेश के ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो से मुलाकात कर प्रवासी मजदूरों के समस्याओं से अवगत कराया। बता दें कि मौजूदा समय में झारखण्ड विधानसभा का सीत कालीन सत्र चल रहा है। यहां नेताओं ने आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे को वे सत्र में उठाएंगे।
गौरतलब है कि कड़ाके की ठंढ में प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर जेईएस का प्रतिनिधि मंडल मुंबई से झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची में है। इस दौरान जेईएस के प्रतिनिधि मंडल ने श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो को मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इसके साथ ही रोजगार के लिए दूसरे राज्य गए झारखंड प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को होने वाली परेशानियों एवं समस्याओं से मंत्री महोदया और विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया गया।
इस पर झारखंड प्रदेश की राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने भरोसा दिलाया कि प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाली एकमात्र संस्था झारखंडी एकता संघ (मुंबई ) को झारखंड सरकार द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा। संघ के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, केंद्रीय सदस्य मुस्तकीम अंसारी, सक्रिय सदस्य डॉ. मोइनुद्दीन अंसारी और अमित कुमार आदि शामिल हैं।
Tegs: Jes-delegation-met-the-assembly-speaker
164 total views, 1 views today