Advertisement

जदयू जिला इकाई द्वारा पश्चिमी भाग पार्टी नेताओं के साथ बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। जनता दल यूनाइटेड गिरिडीह जिला इकाई पश्चिमी भाग की बैठक बीते 20 अप्रैल को सिकदारडीह पंचायत के सलैया में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल ने की।

बैठक में विशेष रूप से पिछले दिनों लिए गए निर्णय के अनुरूप गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र को तीन भागों पूर्वी, मध्य और पश्चिमी में विभक्त किया गया था, ताकि रहिवासियों की समस्या तक आसानी से पहुंचा जा सके और उनका निवारण किया जा सके।

साथ ही कार्यकर्ताओं से सुगमता के साथ हर मसले पर आसानी से जुड़ा जा सके। इसी को लेकर पिछले दिनों मध्य भाग और पश्चिमी भाग की बैठक की गई। जिसमें पंचायत स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाना और पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल ने कहा कि जल्द ही गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में ऐसे रहिवासियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा जो राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।

साथ हीं जन सेवा का कार्य कर रहे हैं। दयाल ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर उनका जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है तथा कई पंचायतों के गणमान्य रहिवासी बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नीतियों का समर्थन करते हुए जदयू में अपना विश्वास जताते हुए इस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। जिसे लेकर अति शीघ्र पंचायत स्तर तक बैठक की जाएगी तथा रहिवासियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल सहित उपाध्यक्ष राज किशोर साहू, लखेश्वर महतो, सीताराम साहू, रुद्रकांत लाल दास, संजय विश्वकर्मा, भोला नारायण देव, नकुल साहू, तारकेश्वर पांडेय, वीरेंद्र राम, दिनेश गुप्ता, किशोरी रविदास सहित पार्टी के कई गणमान्य नेतागण एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *