Advertisement

झारखंड के रांची में जून में जेसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। झारखंड में पहली बार झारखंड सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (जेसीसीएल) का आयोजन किया जाना हैं। जिसका आयोजन जून में किया जायेगा। इसके आयोजनकर्ता सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार तथा हेमंत कुमार हैं।

इस संबंध में अयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस लीग में झारखंड के विभिन्न जिलों से फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कलाकार, जिला स्तर की टीम से खेलेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में झारखंड के लोकप्रिय व अनुभवी कलाकारों को सम्मानित भी किया जायेगा।

बताया कि यह लीग 1 से 5 जून तक झारखंड की राजधानी रांची में ही खेला जाएगा। बताया गया कि इसमें नकद पुरस्कार भी रखा गया हैं। आयोजकों की अपील हैं कि झारखंड के सभी कलाकार भाग लेकर इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अपना योगदान दें। विस्तृत जानकारी और जेसीसीएल में भाग लेने के लिए मोबाइल क्रमांक 7488779761, 8210128190 और 8340603941 पर संपर्क करने की बात कही गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *