Advertisement

अडवारा में जेबीकेएसएस ने मनाई विराट करम महोत्सव

कार्यक्रम में पहुंचे टाइगर जयराम सहित कई नये चेहरे रहे शामिल

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र अडवारा पंचायत स्कूल मैदान में जेबीकेएसएस के नेतृत्व में 9 सितंबर को करम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रकृति का पर्व करम को लेकर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत जावा डाली बहनों के द्वारा करम अखाड़ा में विधि विधान से किया गया। इसके बाद करमैति बहनों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं मांदर के थाप पर बड़े बुजुर्गो ने जम कर झूमर और नेटुवा का आनन्द उठाया। हजारो की संख्या में महिला पुरुष करम महोत्सव में शामिल हुए।

बताया जाता है कि करम महोत्सव में जेबीकेएसएस के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो कार्यक्रम में अलग अंदाज में शामिल हुए। उनके समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। वहीं जेएलकेएम पार्टी के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष पुजा महतो भी कार्यक्रम पहुंचे और अपने अंदाज में बहनों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयराम महतो ने करम पर्व पर विस्तार पुर्वक चर्चा की। वहीं कार्यक्रम में राजनिति के कई नये चेहरे नजर आये। बिरनी प्रखण्ड के जिप प्रतिनिधि सह समाजिक कार्यकर्ता सलीम अंसारी पहुंचे। उन्हें उपस्थित जनों ने स्वागत किया।

ज्ञात हो कि सलीम अंसारी और जयराम महतो पहली बार एक स्टेज पर दिखे है। इसे लेकर विधान सभा का चुनाव नजदीक है और एक कार्यक्रम मे होने से चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम में विराट करम महोत्सव अडवारा पंचायत कमिटी सहित प्रखण्ड कमिटी के सदस्यों की काफी अहम भुमिका कार्यक्रम में रही। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र साव ने किया, जबकि नेतृत्व दिनेश साहु ने किया।

कार्यक्रम में डेगलाल महतो, कुंजलाल साव, धर्मपाल महतो, चंद्र दीप, संजय महतो, मोहन महतो, खेमलाल महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश महतो, सोहन लाल महतो, विनोद महतो, सुनिता कुमारी, ललिता कुमारी, प्रेम कुमार, प्रकाश महतो, मनोज महतो आदि काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *