एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। कहानिका हिंदी पत्रिका के बिहार अध्याय द्वारा 15 अगस्त से पूर्व संध्या पर 13 अगस्त की रात्रि गुगल मिट पर ऑनलाइन भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार ऑनलाइन कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर, विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुधीर कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय मिडिया प्रभारी सह राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश अध्याय आदि गणमान्य उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता कहानिका हिंदी पत्रिका के प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती ने किया। मंच का संचालन उप राज्य प्रभारी मध्य प्रदेश अध्याय कविता राय ने किया।
इस अवसर पर सरस्वती वन्दना कविता राय, गणेश वन्दना स्नेहलता पांडेय, केंद्रीय सोसल मीडिया प्रभारी और देवी गीत श्याम कुंवर भारती ने प्रस्तुत किया।
आयोजित कवि सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत पुजा कुमारी भार्गव, सह सूचना प्रभारी ने किया, जबकि स्वागत गीत सदस्य केंद्रीय संपादक मंडल सह उप संपादक बंगाल अध्याय प्रियंका साव ने सुंदर और सुरीली आवाज़ में सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
यहां मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने अपने संबोधन में देश में कुछ अराजक तत्वों द्वारा मणिपुर और हरियाणा आदि में अशांति फैलाने की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे तत्वों से कड़ाई से निपटना चाहिए। हम सेना के लोग चौबीस घंटे देश की सेवा में लगे रहते है। देश के नागरीको को भी सावधानी बरतनी चाहिए। बड़ी मुश्किल से आजादी मिली है। इसे खूब धूमधाम से मनाए।
सुधीर श्रीवास्तव ने कहानिका पत्रिका के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था साहित्यिक क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। सभा अध्यक्ष भारती ने कहा कि संस्था द्वारा पत्रिका का डिजिटल अंक का दूसरा भाग शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रहा है। हार्ड कॉपी तीन महीने बाद प्रकाशित होगी, तिमाही रूप में।
उन्होंने कहा कि साहित्य के प्रचार प्रसार और साहित्यकारो के प्रोतसाहन हेतु लगातार ऑफलाइन और ऑनलाइन कवि सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि कई सांझा संकलन प्रकाशित हुए और कई हो रहे है। जैसे लघु कथा संकलन, कहानी संकलन और काव्य संकलन। अब अगला प्रकाशन गजल और नाटक संग्रह का प्रकाशन किया जाएगा ।
कहा गया कि संस्था का अगला ऑफलाइन कवि सम्मेलन चित्रकूट यूपी में होने वाला है। इससे पूर्व मैहर, अयोध्या, इंदौर, रांची और बोकारो में भव्य और सफल आयोजन हो चुका है।
कहा गया कि पत्रिका के सभी राज्यो के नाम से अध्याय ग्रुप संचालित है, जिसमें हजारों कवि लेखक और साहित्यकार जुड़े हुए है।साथ हीं काव्य कार्यशाला के माध्यम से नवांकुरो को काव्य लेखन का भी निःशुल्क प्रशिक्षण अनुभवी गुरुओं द्वारा ऑनलाइन दिया जा रहा है।
कवियों में मुख्य रूप से जुगेश चंद्र दास, अशोक कुमार साहू, प्रियंका कुमारी, कविता राय, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका साव, पूजा भार्गव,अनिल मोदी, देवेश दीक्षित दिल्ली, नावेद दुर्गवी, प्रतीभा जैन, रजनी प्रभा संपादक और श्याम कुंवर भारती ने राष्ट्र भक्ति और ओजपुर्ण काव्य पाठ किया। जिसे सबने खूब सराहा। अंत में स्नेहलता पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभा की समाप्ति की घोषणा की।
302 total views, 1 views today