Advertisement

बोकारो से चुनाव लड़ेंगे जरीडीह प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बांधडीह रहिवासी सह युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में बोकारो विधानसभा से अपनी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने की मन बनाई है।

उन्होंने 28 अगस्त को एक भेंट में बताया कि बीते 22 अगस्त को रांची में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ‘कमलेश’ के स्वागत के उपरांत बोकारो से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की तथा प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष के नाम पार्टी टिकट की दावेदारी के लिए प्रपत्र भर दिए।

साथ हीं बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता को आवेदन के साथ इस प्रपत्र को भी बीते 26 अगस्त को सुपुर्द किया है। इसी तिथि को जिलाध्यक्ष ने टिकट दावेदारी प्रपत्र में हस्ताक्षर कर प्रदेश अध्यक्ष को अग्रसारित कर दिया है।

बता दें कि, मंडल ने अपने आवेदन में लिखा है कि वे बीते वर्ष 1980 में ही पूर्व सांसद सह केंद्रीय परिवहन व स्वास्थ्य मंत्री रहे स्व बिंदेश्वरी दुबे के जरीडीह प्रखंड आगमन पर उन्ही के नेतृत्व में पार्टी से जुड़े और लगातार 40 वर्षों से एक सिपाही की तरह पार्टी हित एवं जनहित के लिए कार्य करते रहे हैं।

अविभाजित बिहार प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री जगरनाथ मिश्र के सानिध्य में भी काफी सक्रिय रहें है। इस चालीस वर्षों के अंतराल में इन्होंने पार्टी की ओर से कई दायित्वों को संभाला है। वर्तमान में मंडल जरीडीह प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पद को भी संभाले हुए है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *