Advertisement

जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी बूथ स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी का पंचायत स्तरीय बूथ कमेटी का एक दिवसीय सम्मेलन बीते 4 सितंबर को आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक कुमार जय मंगल (अनुप सिंह) के निर्देश पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी, पंचायत कांग्रेस कमिटी, बूथ कमिटी की एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय सम्मेलन पूर्ण शांति से सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

विधायक सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी सह धनबाद लोकसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी, मजदूर नेत्री अनुपमा सिंह मुख्य अतिथि शामिल थी। सम्मेलन में विधायक जय मंगल सिंह ने कहा कि जो प्यार बेरमो विधानसभा क्षेत्र में मुझे यहां के रहिवासियों से प्यार और आशीर्वाद मिला है मैं उसका ऋणी हूं।

जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि क्षेत्र का सही विकास करनेवालो को ही जनता वोट करती है। उन्होंने कहा कि बेरमो विधायक विकास पुरुष है। सभी से इनका गहरा लगाव रहा है। बैठक में मंडल ने कहा कि अपने अपने पंचायत में बूथ कमेटी को मजबूत करे।

इस सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों, बूथ कमिटी सदस्यों, युवा कांग्रेस पदाधिकारियों सभी प्रकोष्ठों मंच-अग्रणी संगठनो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के सहयोग, स्नेह, प्यार, मुहब्बत,मेहनत-परिश्रम के बदौलत जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक दिवसीय सम्मेलन पूर्णरूपेण सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *