प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। कई दिनों मी कड़ी मशक्क़त के बाद आखिरकार बोकारो पुलिस ने जरीडीह बाजार कलाली मार्ग पर स्थित मैरेज हॉल व् गोदाम से बरामद अवैध हथियार (मिनी गन फैक्ट्री) व् अवैध शराब के मुख्य सरगना सुरज साव तथा उसके एक सहयोगी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
ज्ञात हो कि, बीते 19 जून की संध्या बोकारो पुलिस को मिली सुचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बोकारो के दिशा-निर्देश में स्थानीय पुलिस, कोलकाता एटीएस तथा राँची एटीएस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी कर गाँधीनगर ओपी क्षेत्र के जरीडीह उपर बाजार कलाली मार्ग स्थित सुरज कुमार साव के कावेरी मैरेज हॉल तथा उसके सामने बने गोदाम में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया था।
साथ हीं आरोपी सुरज कुमार साव के कावेरी मैरेज हॉल से अवैध केन बीयर, विभिन्न कम्पनी के नामित शराब का स्टीकर, ढुक्कर आदि जब्त किया गया था। घटनास्थल से ही अवैध पिस्टल बनाने में संलिप्त दो संदिग्ध प्रवीण कुमार एवं केशव कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
इस संबंध में बेरमो (गाँधीनगर) थाना 20 जून को काण्ड क्रमांक-79/25, धारा-338/336(3)/ 340(2)/272/274/275/292/345(3)/348/3(5) बीएनएस एवं 47 (a) उत्पाद अधिनियम एवं 25(1-3)a/25(1-A)/25(1-AA)/26(i)/26(ii)/35 शस्त्र अधिनियम दर्ज कर पुलिस मुख्य सरगना की तलाश में थी।
काण्ड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेरमों के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था। छापामारी दल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर इस काण्ड के मुख्य सरगना सुरज कुमार साव एवं उसके सहयोगी सुरज प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों द्वारा अपना अपराध स्वीकारते हुए अपने अन्य सहयोगियों का भी उल्लेख किये हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापामरी की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में प्राथमिकी अभियुक्त सूरज कुमार साव, उम्र लगभग 36 वर्ष तथा उसका सहयोगी बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के लहरियाटांड़ रहिवासी जोधन कुम्हार का 31 वर्षीय पुत्र सुरज प्रजापति शामिल है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सूरज कुमार साव के विरुद्ध 22 मार्च 2022 को बिहार के गया जिला के हद में बाराचट्टी थाना में काण्ड क्रमांक-256/22, गिरिडीह जिला के हद में सरिया थाना में 18 अप्रैल 2022 को काण्ड क्रमांक-65/22 तथा सुरज प्रजापति के विरुद्ध बिहार के मुंगेर जिला के हद में नया रामनगर थाना कांड क्रमांक-83/24 दर्ज है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बेरमो थाना रोहित कुमार सिंह, गाँधीनगर ओपी प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, गाँधीनगर ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक रवि नारायण झा, पुअनि बिलफ्रेड लकड़ा सहित गाँधीनगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
![]()













Leave a Reply