Advertisement

जनवादी महिला समिति का बोकारो थर्मल में जिला सम्मेलन आयोजित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की महिला संगठन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (ऐडवा) जिला सम्मेलन 13 जुलाई को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित गोबिंदपुर सी पंचायत सचिवालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंजु देवी, शर्मीला देवी तथा लक्ष्मी देवी की अध्यक्ष मंडली द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जनवादी महिला समिति बोकारो जिला सचिव रेणु दास ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की। जिसे उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वीकृति दी। जिला सचिव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिला के हद में साड़म में पीड़िता को न्याय दिलाते हुए उनके द्वारा दो लाख का मुआवजा दिलाया गया। वहीं गोमिया, संडे बाजार आदि क्षेत्र में पीड़िता को न्याय दिलाने व् पुलिस के सहयोग से आरोपी को हिरासत में भेजने का कार्य किया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके सचिव कार्यकाल में अपेक्षित सदस्य संख्या में वृद्धि नहीं हो पाया है।

उद्घाटन भाषण में जनवादी महिला समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिवानी पॉल ने कहा कि तीन साल बाद पुनः यहां जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से देश की आम जनमानस कठिन आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। हाल के तीन चार साल से जलवायु परिवर्तन के कारण अत्यधिक गर्मी, अधिक बारिश से देश का प्राकृतिक माहौल बिगड़ गया है। देश में धर्म के नाम पर, यूनिफार्म सिविल कोड (युसीसी) के नाम पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश को बांटने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश महंगाई की मार झेल रही है। गरीब, दलित लाचार है। उसपर तुक्का यह कि केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति लागु कर देश की शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार किया जा रहा है। अब हाल यह हो गया है कि महंगी शिक्षा के कारण अब गरीब का बच्चा पैसे के अभाव में सरकारी स्कूल में भी नहीं पढ़ पायेगा। सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के बदले महिलाओं व् बेटियों पर अत्याचार, व्यभिचार, बेटियों को पीटो, मार डालो को बढ़ावा दे रही है। जबकि, देश की राष्ट्रपति एक महिला है। यही नहीं मई माह में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन की कमान दो महिला बहादुर बेटियों के जिम्मे हमें जीत मिली है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रचूरता के बाद भी यहां ग़रीबी सबसे अधिक है। झारखंड की पहचान जंगल से है। यहां जमीन के ऊपरी सतह पर कीमती वृक्ष तो जमीन के निचे अकूत खनीज का भंडार है। इसके बाद भी यहां के बेरोजगार युवा व् बेटियां रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज देश को चार निजी उद्योगपति चला रहे है।

मौके पर रुबी देवी, सबा देवी, शीला देवी, लक्ष्मी देवी, रेणु दास, आरती देवी, सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी, बोरिया देवी, शर्मिला देवी, फुलेश्वरी देवी, रिंकू देवी, धुवपति देवी, खेरिया देवी, बिंदु देवी, चंपा देवी, बुलबुल कुमारी, मीना देवी, कालेश्वरी देवी, अंजू देवी, सीमा देवी, कुमकुम ठाकुर, सुमन देवी, गीता देवी, कल्पना कुमारी, रिंकी कुमारी, मंजु देवी आदि उपस्थित थी। जबकि व्यवस्था बनाये रखने में माकपा नेता भागीरथ शर्मा, सीटू नेता श्याम बिहारी सिंह दिनकर आदि सक्रिय दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *