प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शकीला खातून ने की।
बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के खासमहल फेज टू स्थित सीपीएम कार्यालय परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति की बोकारो जिला सचिव रेणु दास ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आगे का हमारा संघर्ष समानता, न्याय के लिए तथा भेदभाव एवं पितृ सत्ता के खिलाफ होगा। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी महिलाएं प्रताड़ित हो रही है। इसके खिलाफ महिलाओं को मुखर होकर आगे आने की जरूरत है। कहा कि अधिकार हासिल करने के लिए सभी महिलाओं को आगे आना होगा।
उपस्थित अन्य वक्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व, महिलाओं के अधिकारों और समानता की दिशा में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कहा गया कि यह दिन महिलाओं के योगदान को पहचान और उनके अधिकारों के लिए लड़ने का संकल्प लेने का मौका देता है तथा समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करता है। कहा गया कि हम सभी मिलकर महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाएं और एक समान न्याय पूर्ण समाज की दिशा में कदम बढ़ाए।
मौके पर जनवादी महिला समिति जिंदाबाद के नारे लगाये गये। जिसमें समिति की जिला सचिव रेणु दास, शकीला खातून, जावा देवी, सुषमा देवी, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा देवी, सरिता देवी, मीना देवी, उर्मीला देवी, सकीना खातून, गीता देवी, संगीता देवी, उर्मिला, देवंती कुमारी आदि शामिल थी।
![]()













Leave a Reply