Advertisement

जनवादी महिला समिति ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के केएसपी फेज-टू स्थित सीटू कार्यालय में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) द्वारा 10 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता गुप्ता ने किया।

बोकारो थर्मल इकाई द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर समिति की जिला सचिव रेणु दास ने कहा कि हम महिलाओं को कहने के लिए देवी बनाया गया, लेकिन व्यवहार में हमें बराबरी तक का अधिकार नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज भी लैंगिक भेदभाव की शिकार हैं। हम भी मानव हैं, इसलिए हमें बराबरी चाहिए। बराबरी का अधिकार पाने के लिए संघर्ष को और तेज करना होगा।

इस अवसर पर सीटू नेता भागीरथ शर्मा ने कहा कि महिलाएं कार्यस्थल पर आए दिन शोषण का शिकार होती है। उन्हें आज भी असमान वेतन मिलता है। महिलाओं को विधान सभाओं व् लोक सभा में 30 प्रतिशत आरक्षण की मांग आज तक पुरी नहीं हुई है।

महिलाओ के खिलाफ मनीपुर सहित अन्य सैकड़ों घटनाएं दिल दहलाने वाली है। इस विकट परिस्थिति में एकताबद्ध संघर्ष जरूरी है।
कार्यक्रम में सीटू नेता श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर उर्मिला देवी, जमुनी देवी, रीता गुप्ता, मंजू देवी, गुड़िया देवी, हलिया देवी, सुनिता देवी, जुवेदा खातुन, अनवरी खातुन, शर्मिला देवी, सहादत अंसारी, राजू साव, सुधीर कुमार, जय लक्ष्मी, पुष्पा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *