Advertisement

वैशाली जिले में राजग व् महा गठबंधन के बीच संग्राम में जनसुराज देगा दोनों को झटका

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में वैशाली जिले के आठो विधानसभा क्षेत्र में आगामी 6 नवंबर को मतदान होगा। पूर्व के जिला चुनाव में जहां प्रत्येक सीट पर मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच होता रहा है। लेकिन इस बार जिले के कई विधानसभा क्षेत्र में इन दोनों दलों के अलावे प्रशांत किशोर का जन सुराज, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की लोक जनशक्ति के उम्मीदवार अपना दम खम दिखाएंगे, जिससे सभी विधानसभा क्षेत्र में तिकोनिय मुकाबला देखने को मिलेगा।

वैशाली जिले का सबसे चर्चित चुनाव क्षेत्र राघोपुर है, जहां से विधानसभा के विरोधी दल के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार तेजस्वी यादव विधायक हैं। इसके पूर्व राघोपुर से पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी भी विधायक रह चुकी है। तेजस्वी यादव को हराने के लिए भाजपा के कद्दावर नेता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। दूसरी ओर प्रशांत किशोर भी राघोपुर में अपनी धमक दिखा रहे हैं। बीते 11 अक्टूबर को जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने अपने बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत राघोपुर से की। अपने बदलाव यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा की राघोपुर की जनता विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री चुनती है, लेकिन इस क्षेत्र की दुर्दशा का स्थायी निदान तब होगा, जब इस क्षेत्र की जनता सुधारना चाहेगी। इतना कष्ट में रहिवासी जी रहे है, बाढ़ और कटाव से परेशान हाल है। पढ़ाई और रोजगार नहीं है। एक महीना के बाद चुनाव होगा और जो इस दुर्दशा के जिम्मेवार हैं, उसी को वोट दे दीजियेगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सुधार तब होगा जब यहां के मतदाता अपने वोट देने का तरीका को सुधार करेंगे। पूरे बिहार में जन सुराज के डर से विधवा पेंशन 400 से 11 सौ रुपये और आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा सहित अन्य कर्मियों के मानदेय में वृद्धि किया गया। उन्होंने कहा कि नेताओं में जनता का डर बना रहना चाहिए। राघोपुर की दुर्दशा इसलिए है कि यहां के नेता जो हैं, उनको डर ही नहीं है। उन्होंने कहा कि राघोपुर में बाढ़ और कटाव है, डिग्री कालेज और रोजगार नहीं है। तब है कि जब यहां के वोट से नेता मुख्यमंत्री बनते हैं।

तेजस्वी यादव के हर घर में सरकारी नौकरी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इतना जानता हूं कि पिछले 78 साल में बिहार में 26 लाख रहिवासियों को सरकारी नौकरी मिली है। 78 साल में 18 साल राजद की सरकार रही़। 18 साल में 26 लाख नौकरी में आपने कुछ योगदान किया है और आप कह रहे हैं कि आएंगे तो 20 दिन में 3 करोड़ नौकरी दे देंगे।
इस दौरान जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय रहिवासियों द्वारा प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया गया। दुर्गा चौक फतेहपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा लड्डू से प्रशांत किशोर को तराजू पर रखकर तौला गया। इस दौरान जन सुराज नेता ई धर्मेंद्र कुमार, चंचल कुमार सिंह, बिट्टू कुमार, सर्वेश्वर कुमार, नागेंद्र चौधरी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *