Advertisement

जयंती पर जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भाजपायीयों ने किया याद

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित सांसद संपर्क केंद्र परिसर में 24 जनवरी को सोनपुर नगर मंडल भाजपा के बैनर तले जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु एवं संचालन सांसद प्रतिनिधि राजीव मुनमुन ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों, शोषित – पीड़ितों के मसीहा थे। पिछड़ा एवं अति पिछड़ा के साथ -साथ उन्होंने गरीब सवर्णों को आरक्षण दिया था। वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर सत्येन्द्र सिंह, अनंत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, मनीष कुमार राय, रेखा देवी, रुचिका कुमारी, स्वेता कुमारी, मोहिनी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *