Advertisement

जनता मजदूर संघ पर्यवेक्षकों ने किया कथारा क्षेत्र का दौरा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के निर्देश पर संघ के तीन सदस्यीय पर्यवेक्षकों ने बीते 6 नवंबर को बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र का दौरा किया। उक्त दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन के आपसी विवाद को सुलझाना तथा सदस्य संख्या को बढ़ाना था।

क्षेत्र के अतिथि गृह में जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीत सिंह ने एक भेंट में बताया कि कथारा क्षेत्र में यूनियन वर्ष 2011 में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी, तब जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्य देव बाबू की सोंच थी कि सीसीएल में भी संगठन का विस्तार हो और मजदूर हित का समुचित ध्यान रखा जाए। उपाध्यक्ष सिंह ने बताया कि कथारा क्षेत्र में वर्तमान में जनता मजदूर संघ के सदस्यों की संख्या लगभग तीन सौ पच्चास है, जबकि यहां कामगारों का मैन पावर पैंतीस सौ है।

ऐसी स्थिति में यूनियन अपने सोच के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रही है, इसलिए महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के आदेश पर यहां संगठन के विस्तार और सदस्यों की संख्या बढ़ाने को लेकर उनका यहां आना मुख्य उद्देश्य रहा है। उन्होंने हाल ही में यूनियन के दो क्षेत्रीय सचिव की दावेदारी को लेकर प्रबंधन के समक्ष ऊहापोह की स्थिति को लेकर कहा कि महामंत्री द्वारा जारी पत्र के आलोक में केवल एक क्षेत्रीय सचिव राजकुमार मंडल बनाए गए हैं, जबकि पूर्व क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। ऐसे में संघ के केवल एक ही क्षेत्रीय सचिव है, यदि ऐसा कुछ हुआ है तो वे इसकी सूचना महामंत्री को देंगे।

मौके पर उपस्थित जनता मजदूर संघ सीसीएल जोनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह ने डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि संघ के भीतर किसी तरह का अंतर दुविधा है तो उसे मिल बैठकर दूर कर लिया जाएगा। मौके पर कोल माइंस फेडरेशन सदस्य सह एचएमएस व् जनता मजदूर संघ केंद्रीय सचिव रंजय कुमार, जमसं के केंद्रीय सदस्य कृष्ण कुमार सिंह, जोनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, ढोरी क्षेत्र के विकास सिंह, कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सचिव सहित महाप्रबंधक कार्यालय शाखा के दीपक रंजन, कथारा कोलियरी के देवनारायण यादव, रामेश्वर चौधरी, हेमंत कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *