Advertisement

बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में प्रखंड कार्यालय बेरमो में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर आम जनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

इस क्रम में 26 सितंबर को बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह द्वारा आयोजित जनता दरबार में उपस्थित जनों की फरियाद का निबटान किया गया।

जनता दरबार कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के शहरी, कस्बाई एवं ग्रामीण हलकों के रहिवासी उपस्थित होकर अपनी शिकायतों को बीडीओ और सीओ के समक्ष रखा। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनो को प्रखंड विकास पदाधिकारी व् अंचल अधिकारी द्वारा शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी से कठिनाइयों का त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादन किया गया। साथ हीं उपस्थित जनों को सरकार के लाभकारी एवं विकास योजना से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

मौके पर बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय, सावित्री कुमारी, उपेल कुमारी, गीता कुमारी, अनामिका कुमारी, गौरव सिन्हा, प्रदीप कुमार यादव, उत्तम कुमार दास, सुभाष कुमार सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *