प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड कार्यालय मे उपायुक्त के निर्देशानुसार 22 अगस्त को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उपस्थित ग्रामीण रहिवासियों की समस्याओं समाधान किया गया।
जानकारी के अनुसार गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो और अंचल अधिकारी आफताब आलम ने जनता दरबार कार्यक्रम में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदनो का ऑन स्पॉट समाधान किया। प्राप्त शिकायतों को बीडीओ और सीओ द्वारा संबंधित पदाधिकारी व् विभागीय कर्मी से त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही कई मामलों का निष्पादन किया गया। बीडीओ के समक्ष कुल 37 आवेदन दिया गया, जिसमे सर्वजन पेंशन के 28 और मईया सम्मान योजना शिकायत संबंधित 9 आवेदन दिया गया। वहीं अंचल अधिकारी के समक्ष ग्रामीणों द्वारा दो आवेदन दिया गया जिसमें एक पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र और एक भूमि दखल के जांच के लिए दिया गया।

अंचल अधिकारी आफताब आलम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से बड़े पैमाने पर यहां रहिवासी अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। उनका समाधान किया जाता है। कहा कि ज्यादातर ग्रामीण जनता भूमि विवाद और दाखिल खारिज को लेकर आते हैं। उन सभी समस्याओं का समाधान किया जाता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, संबंधित लंबित सहित अन्य शिकायत को लेकर आते हैं, जिसको त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादन किया जाता है।
मौके पर जनसेवक सुभाष चंद्र महतो, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार, बनारस महतो, शंकर पासवान, प्रधान सहायक विजय कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक बिंदु पंकज, राजस्व उप निरीक्षक आनंद भारती, अनूप तुरी, रवि कुमार तिवारी, अंचल निरीक्षक अश्विनी महतो सहित ग्रामीण रहिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply