Advertisement

वैशाली जिले में जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव रैली व् सभा

 

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। इस वर्ष बिहार में विधानसभा का चुनाव अक्टूबर अथवा नवंबर माह में होने जा रहा है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के अलावे नया राजनीतिक दल जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता और नेता वैशाली जिले के हर क्षेत्र में छोटे-छोटे बिहार बदलाव रैली एवं सभा के माध्यम से जनता तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस क्रम में 15 जुलाई को वैशाली जिले के समाजसेवी और हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज से संभावित उम्मीदवार कृष्ण भगवान सोनी द्वारा हाजीपुर प्रखंड के बलवा कुंवारी में बिहार बदलाव रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष विनीता विजय, समस्तीपुर प्रमंडल के संयोजक संजय गौतम, हाजीपुर अनुमंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, हाजीपुर विधानसभा चुनाव अभियान समिति के सदस्य डॉ सुमन सिंह, राकेश रंजन एवं राजापाकर विधानसभा के संभावित उम्मीदवार विनय पासवान सहित सैकड़ो जन सुराज के कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस अवसर पर आयोजित सभा में स्थानीय जनता की भी अच्छी भागीदारी रही। जन सुराज के उपरोक्त नेताओं ने बिहार विकास के लिए शिक्षा और रोजगार के लिए बिहार में शासन के बदलाव पर जोर दिया। बताया कि बिहार की बदहाली के लिए एनडीए और महागठबंधन दोनों दलों के नेता और दल जिम्मेदार हैं। उपस्थित जन समुदाय से स्थानीय समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की गई। समाजसेवी कृष्ण भगवान सोनी ने आगत नेताओं और आम जनता को आज की बदलाव रैली में शामिल होने के लिए साधुवाद दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *