Advertisement

एंकरिंग में धूम मचा रही है जमशेदपुर की ट्विंकल गुप्ता 

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर की रहने वाली ट्विंकल गुप्ता अपने एंकरिंग  के लिए पूरे जमशेदपुर क्षेत्र में चर्चे में है। टिंकल के अथक परिश्रम एवं मेहनत से बीते दिनों पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के आयोजित सेफ्टी वीक के कार्यक्रमों जान से आ गई।

इस संदर्भ में एक भेंट में टिंकल ने बताया कि झारखंड के विभिन्न स्थानों के कार्यक्रमों में वह एंकरिंग कर चुकी है। ट्विंकल के अनुसार उसकी परिश्रम की वजह से हर कार्यक्रम को सफलता मिलती रही है। सेल गुवा के प्रोग्राम में उसके द्वारा बढ़-चढ़कर की गयी भागीदारी के कारण कार्यक्रम काफी रोमांचकारी एवं प्रशंसा के योग्य रहा।

सच्चाई यह रही कि एंकर ट्विंकल गुप्ता ने 60वां वार्षिक धातुयुक्त खदान सुरक्षा सप्ताह प्रतियोगिता समारोह में रंगा रंग कार्यक्रमों में एंकरिंग कर कार्यक्रम में धूम मचा दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *