ए. के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर की रत्ना देवी उर्फ बबीता ने आठ वर्षों से नित्य एक सौ कुत्ता, बिल्ली व् गाय को खाना खिलाने का काम कर रही है। यह सब वे स्वेच्छा से बिना किसी के सहयोग के कर रही है।
ज्ञात हो कि, जमशेदपुर के गोलमुरी देवन बागान रहिवासी रत्ना देवी उर्फ बबीता ने लगातार आठ वर्षों से नित्य उपरोक्त पशुओं को भोजन कराके महारत हासिल किया है। यह सेवा भावना को देखकर पड़ोसी सहित समीपस्थ क्षेत्रों में वह रहिवासियों के बीच चर्चा का विषय बन गयी है।

पशु प्रेमी रत्ना ने 30 अगस्त को एक भेंट में बताया कि वर्ष 2018 से ही इस नेक कार्य में लगनशीलता दिखा रही है। वह बताती हैं कि एक बार उसके घर के बाहर एक कुतीया, जिसने अभी अभी बच्चा दिया था आकर बैठ गई। उसका शरीर बहुत कमज़ोर था। फिर वही से यह सिलसिला शुरू हुआ। उस कुतीया के सारे बच्चे उसमें निकट आ गए। उनके लिए खाना बनाना शुरू कर दिया। बताती हैं कि, फिर आस पड़ोस के कुत्तों के लिए भी वह खाना बनाने लगी। वह नित्य एग्रिको खेल मैदान टहलने जाया करती है।पहले वहां के कुत्तों को बिस्कुट दिया करती थी, फिर जब संख्या बढ़ने लगी तो वहा के भी कुत्तों का खाना बनाने का सिलसिला शुरू हो गया।
आज की परिधि में इनके घर 10-12 किलो चावल और 8-10 केजी चिकन रोजाना बनता है। साथ ही दूध, बिस्कुट भी दिया जाता है। रत्ना कहती हैं कि इस सेवा कार्य में परिवार के अन्य सदस्यों का उन्हें सहयोग भी मिलता है। रत्ना की पुत्री कोमल कुमारी भी इन्हें एग्रिको मैदान तक कुत्तों को भोजन पहुंचाने में मदद करती है। रत्ना देवी अबतक हौसला बुलंद रखी है और कूतों को भोजन परोस रही हैं। उनके द्वारा आवारा पशुओं के प्रति लगाव और पशुओं का उनके प्रति भाव ने आसपास के इलाके में रत्ना को खास पहचान दे दिया है।
![]()













Leave a Reply