Advertisement

राष्ट्रपति पहुंची जमशेदपुर, उपायुक्त व् एसएसपी ने किया स्वागत

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर 29 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर पहुंची। जहां हवाई अड्डा पर जिला उपायुक्त (डीसी) तथा वरिय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा पुष्प गुच्छ देकर राष्ट्रपति का स्वागत व् अभिनन्दन किया गया।

राष्ट्रपति के जिला भ्रमण के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन के उपरांत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित सभी लाइन विभाग, सुरक्षा एजेंसियों तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को साधुवाद दी।

इस अवसर पर उपायुक्त सत्यार्थी ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक संपूर्ण कार्यक्रमों के निर्बाध संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों द्वारा की गई विस्तृत योजना, सटीक क्रियान्वयन तथा उत्कृष्ट अंतर-विभागीय समन्वय अत्यंत सराहनीय रहा। सुरक्षा व्यवस्था, रूटलाइन प्रबंधन, कार्यक्रम स्थलों की तैयारी, यातायात नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं प्रोटोकॉल अनुपालन जैसे प्रत्येक पहलू पर उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता एवं अनुशासन का परिचय दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो गया। सूक्ष्म से सूक्ष्म विवरणों पर विशेष ध्यान देते हुए टीम भावना के साथ कार्य करना इस सफल आयोजन की प्रमुख विशेषता रही। उन्होंने सभी के समर्पण, परिश्रम एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *