Advertisement

जमसं ने कोलियरी प्रबंधन को सौंपा 41 सूत्री मांग पत्र

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी परियोजना कार्यालय पर जनता मजदूर संघ द्वारा 10 जून को प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर जमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद के नेतृत्व में यूनियन नेताओं ने 41 सूत्री मांग पत्र कथारा कोलियरी प्रबंधन को सौंपा।

जानकारी के अनुसार जमसं कथारा कोलियरी शाखा सचिव कन्हैया राम द्वारा हस्ताक्षरित मांग पत्र कोलियरी के प्रबंधक कार्मिक गुरुप्रसाद मंडल को सौंपा गया। पत्र की प्रति जमसं महामंत्री सिद्धार्थ गौतम, सीसीएल रीजनल अध्यक्ष कमलेश सिंह, रीजनल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष व् सचिव को प्रेषित किया गया है। मांग पत्र में श्रमिक समस्याओं से जुड़े बुनियादी जरूरतों को पुरा करने की बात कही गयी है।

इस अवसर पर जमसं क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद, कथारा कोलियरी शाखा अध्यक्ष रामेश्वर गोप, सचिव कन्हैया राम, दिनेश उरांव, रंजीत, श्रीकांत मिश्रा, गणेश कुमार, मनीष अंबष्ट, खेमन यादव, फैयाजुद्दीन, दीपक रंजन, अशोक रविदास, मोती घासी, लीलू सिंह, शिवलाल टुडू, रितलाल महतो, नव बहादुर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *