एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 18 मई को मंडल कारा चास में एक जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
चास जेल में आयोजित जेल अदालत जिसके सदस्य व्यवहार न्यायालय बोकारो के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) क्रमांक वन मनोरंजन कुमार एवं डिप्टी चीफ एलएडीसी पम्मी कुमारी थे।
साथ ही मंडल कारा चास में स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें जेल में कुल 284 कैदियों की स्वास्थ्य जांच किया गया एवं मेडिसिन उपलब्ध कराया गया। जिसमें 278 पुरुष एवं 6 महिला कैदीयों की जांच की गयी।
साथ ही मंडल कारा में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें जेलर निखिल कांत एवं अन्य वक्ताओं द्वारा जेल के कैदियों को कानूनी जानकारी दी गई। कैदियों को डालसा द्वारा दी जाने वाली विभिन्न विधिक सहायता और कैदियों के प्राप्त अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
30 total views, 30 views today