ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जेल के सिपाही शशिभूषण को बीते 22 फरवरी की देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना शाम करीब आठ बजे की बतायी जा रही है। घटना गिरिडीह धनबाद रोड के अजीडीह के पेट्रोल पंप के समीप घटित हुआ।
जानकारी के अनुसार गोली लगने से सिपाही शशिभूषण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अपराधियों द्वारा उसे सीने में गोली मारी गयी है। जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये। इधर जख्मी सिपाही को किसी तरह सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जेल के सिपाही को गोली किसने मारी और क्यों? साथ हीं सिपाही पर गोली चलानेवाले कितने हमलवार थे यह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
![]()












Leave a Reply