एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो स्टील केअधिशासी निदेशक संकार्य एवं भावी निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन सहाव के निमंत्रण पर जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी 8 सितंबर को उनके कार्यालय पहुंचे। उनके साथ संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने भावी निदेशक प्रभारी को गुलदस्ता देकर मजदूरों की ओर से स्वागत किया।
उक्त जानकारी देते हुए जय झारखंड मजदूर समाज के कार्यालय मंत्री आर. बी. चौधरी ने बताया कि भेंट के क्रम मे संपन्न वार्ता में महामंत्री चौधरी ने दुर्गा पूजा पूर्व इस्पातकर्मीयों को कम से कम ₹50000/= बोनस देने, 39 महीना का एरियर, रोके गये प्लांट विस्तारीकरण को जल्द शुरू करने, हवाई यातायात को जल्द शुरू करने के साथ प्रबंधन द्वारा हवाई अड्डा का नाम शिबू सोरेन के नाम पर रखने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजने, एस वन से चार चक्का वाहन का गेट पास देने, इन्सेंटिव रिवार्ड स्कीम मे बदलाव करने, प्लांट के उत्पादन और मुनाफे मे 90 प्रतिशत योगदान देने वाले ठेकाकर्मीयों को 8.33 के अतिरिक्त प्रोफिट लिंक रिवार्ड स्कीम के तहत दूर्गा पूजा के अवसर पर कम से कम ₹20000/= बोनस देने, इस्पातकर्मीयों के तरह स्थायी नेचर का काम करने वाले ठेकाकर्मीयों को भी रात्री पाली भत्ता देने, साईकिल भत्ता, केन्टीन भत्ता, इन्सेंटिव रिवार्ड, ठेकाकर्मीयों को समयबद्ध यूएसडब्लू से एसएसडब्लू फिर एसडब्लू बनाने, एसडब्लू का ईएसआई से जबतक पुनः इलाज शुरू नही हो जाता, तब तक बोकारो जनरल अस्पताल मे सपरिवार मुफ्त ईलाज आदि के साथ साथ ठेकेदार द्वारा की जा रही मनी कट रोकने, लम्बे समय से चल रहे विस्थापितों एवं आश्रितों का नियोजन से सम्बंधित विवाद पर संज्ञान लेने इत्यादि मांगो से अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रबंधन ने उत्पादन, सुरक्षा, विस्तारीकरण मे आ रहे बाधा को दूर करने मे कर्मचारीयों एवं बोकारो वासियों से सहयोग का प्रस्ताव दिया। वार्ता मे उपरोक्त के अलावा प्रबंधन की ओर से अधिशासी निदेशक (एचआर) राजश्री बनर्जी, महाप्रबंधक कार्मिक (प्रभारी) बी एम बक्सी, महाप्रबंधक (आईआर) प्रभाकर कुमार उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply