प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के करगली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप नये प्रतिष्ठान जय गुरु इंटरप्राइजेज का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के पश्चात पुर्व सांसद पांडेय ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया तथा प्रतिष्ठान से जुड़े पदाधिकारियों से बातचीत कर उन्हें बधाई व शुभकामनायें दी। साथ हीं कहा कि यह क्षेत्र के रहिवासियों के लिए एक भरोसेमंद और उपयोगी प्रतिष्ठान सिद्ध होगा। उन्होंने प्रतिष्ठान की उन्नति, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह मे मजदूर नेता रविंद्र मिश्रा, बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर. उनेश, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह सहित स्थानीय रहिवासी, व्यवसायी वर्ग आदि शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply