Advertisement

स्वतंत्र समूह द्वारा चलाए जा रहे जागो झारखंड यात्रा अभियान, बांटी जा रही पर्ची

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (झारखंड)। झारखंड वासियों को जगाने के उद्देश्य एक स्वतंत्र समूह के तत्वावधान में जागो झारखंड अभियान का आगाज राज्य के खूंटी जिला के हद में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली अड़की प्रखंड से अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में मनमंथ वैस एवं मनोरंजन उरांव नामक युवक सहभागिता निभा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बीते 25 अप्रैल को खूंटी प्रखंड के शुरू इस अभियान को 29 अप्रैल को मुरहू प्रखंड में समापन किया गया। उपरोक्त दोनो युवकों ने एक भेट में 29 अप्रैल को जगत प्रहरी को बताया कि अपने प्रचार वाहन के माध्यम से आम जनों, राहगीरों के बीच पर्ची वितरण किया जा रहा है, जिसमे सात मुख्य कारण अंकित है। जिससे यह राज्य पूरी तरह अविकसित व तंगहाली का दंश झेल रहा है।

यह कहा गया है कि इसी बात को झारखंड वासियों को समझने की जरूरत है कि आखिरकार राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो गए। पर यहां की स्थिति यथावत क्यों बनी हुई है। बता दें, खूंटी जिला में समापन 29 अप्रैल को होने के उपरांत अगला अभियान जिला सरायकेला-खरसांवा में 30 अप्रैल से चलाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *