Advertisement

प्रोटीन के रूप में 200 ग्रामीण महिलाओं को उपलब्ध कराया गया गुड़ और चना

मां बनना असाधारण कार्य-डॉ अनुपमा वर्मा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सोनाबाद पंचायत सचिवालय भवन में रोटरी क्लब चास द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वस्थ्य महिला पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में उपस्थित लगभग 200 महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ अनुपमा वर्मा ने बताया कि मां बनना बेहद असाधारण कार्य है। इसलिए मां का स्वस्थ्य होना बेहद आवश्यक है। डॉ वर्मा ने कहा कि एक स्वस्थ्य मां से ही स्वस्थ्य परिवार संभव है, इसलिए हर मां को पौष्टिक आहार अवश्य लेना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम का निरंतर रूप से सेवन करना चाहिए।

डॉ वर्मा ने उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म, दो बच्चों के बीच में कितना अंतर होना चाहिए, परिवार नियोजन के लिए, मां एवं बच्चों की स्वच्छता आदि विषयों पर भी जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सोनाबाद पंचायत की मुखिया कुमारी किरण ने रोटरी क्लब चास का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

रोटरी क्लब चास की सचिव श्वेता रस्तोगी ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम से 200 ग्रामीण महिलाएं लाभान्वित हुई है। श्वेता ने बताया कि सभी महिलाओं को प्रोटीन के रूप में 1 किलो चना और 1 किलो गुड़ नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है।

संस्थान की पूर्व अध्यक्ष पूजा वैद्य ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी महिलाओं को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। संस्था ने उन्हें नि:शुल्क कपड़े के थेले भी उपलब्ध कराए। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनोद चोपड़ा, ललिता चोपड़ा, मुकेश अग्रवाल, हरबंस सिंह, सिद्धार्थ पारख, गौरव रस्तोगी, मंजीत सिंह, शैल रस्तोगी, सूमी कौर, संजय वैद्य आदि का प्रमुख योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *