Advertisement

जगरनाथ महतो पंचतत्व में हुए विलिन, पुत्र राजू ने दी मुखाग्नि

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के स्कूली शिक्षा व साक्षरता तथा मध निषेघ व उत्पाद मंत्री टाईगर जगरनाथ महतो 7 अप्रैल की संध्या पंचतत्व में विलिन हो गए।

बोकारो जिला के हद में फुसरो चंद्रपुरा मार्ग पर स्थित भंडारीदह दामोदर नदी शमशान घाट पर उनके पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू से मुखाग्नि दी। राजकीय सम्मान के साथ उनको विदाई दी गई।

इससे पूर्व 7 अप्रैल की दोपहर लगभग तीन बजे रांची से उनका शव उनके पैतृक गांव अलारगो के सिमराकुल्ही पहुंचा। यहां झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन रांची से उनके गांव पहुंच कर स्वंय शवयात्रा की आगवानी की। मौके पर विधान सभा अध्यक्ष आरएन महतो, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा सहित कई आला अधिकारी उपस्थित थे।

दिवंगत मंत्री का शव के उनके घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। सबसे खराब हालत उनकी बेटियों का था। शवयात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर, आदि।

राज्यसभा सदस्या डॉ महुआ मांझी, पूर्व मंत्री लालचंद महतो, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, जिला मंत्री विक्रम पांडेय, जितेंद्र महतो ‌आदि ने दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के अलारगो स्थित पैतृक आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें संत्वाना दिया।साथ हीं दु:ख के इस घड़ी से उबरने के लिए ईश्वर को परिजनों को शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर डीआइजी मयूर पटेल, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, डीडीसी कीर्तीश्री, सहायक आयुक्त सादात अनवर, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, डीपीएलआर मेनका समेत जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मी दायित्वों के निर्वाहन के लिए दिन भर डटे रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *