सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने अपने आवास जिंतुगाडा में जंगली हाथियों से प्रभावित जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी प्रखण्ड क्षेत्र के रहिवासियों से भेंट की। उन्होंने अपने आवास में क्षेत्र के रहिवासियों मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।
हाथी प्रभावित रहिवासियों की समस्याओं को सुनने के उपरांत विधायक ने तत्काल वन रक्षा समिति दुड़िरता, मूरलापार, केन्दुआ, डाकुवा जंगल, पाड़ाउ साईं, मानकी साईं एवं इचाबुरू के गरीब किसानों के घर व फसलों को नुकसान से बचाने हेतु हेलोजन टॉर्च लाइट का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply