प्रतियोगिता में रसोइयों ने स्वरुचिपूर्ण भोजन बना कर मिसाल पेश किया
धीरज शर्मा/विष्णुगढ़। विष्णुगढ प्रखंड के हद में पंचायत सिरेय में 19 दिसंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पाक कला कुकिंग प्रतियोगिता में जगनी देवी एवं रुकमणी देवी ने तरह-तरह के स्वरुचिपूर्ण भोजन बनाकर पाक कला का उत्तम उदाहरण पेश किया।
कार्यक्रम में शामिल मध्य जिप सदस्य शेख तैयब, सिरेय पंचायत के मुखिया हेमंती देवी तथा उपस्थित पदाधिकारियों ने स्वरुचिपूर्ण भोजन चखकर खूब सराहा। सिरैय पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के रसोइयों में प्रथम जगनी देवी एवं द्वितीय स्थान रुकमणी देवी को जिप सदस्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के पश्चात जिला स्तर पर जाने के लिए जिप सदस्य ने सभी को प्रोत्साहित किया। आयोजित कार्यक्रम में शामिल जिप सदस्य शेख तैयब को बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रथम एवं द्वितीय क्लास के सत्तर छात्र छात्राओं को स्वेटर, जूता, पोशाक का वितरण किया गया। सभी ने जिप सदस्य को साधुवाद दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से पंचायत की मुखिया हेमंती देवी, पंसस अंजनी देवी, समाजसेवी तालेश्वर महतो, प्रधानाध्यापक अब्दुल अहमद अंसारी, सीआरपी अचलजामो रामचंद्र महतो, प्रबंध समिति अध्यक्ष टेकलाल महतो, रसोईया जगनी देवी एवं रुकमणी देवी समेत काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply