Advertisement

महायज्ञों को ऐतिहासिक बनाने को लेकर जगद्गुरुओं की आपस में मंंत्रणा

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर में फरवरी माह में होने जा रहे दो महायज्ञों को लेकर भारत के सुप्रसिद्ध सनातन धर्म रक्षक के बीच मंत्रणा किया गया।

जानकारी के अनुसार द्वितीय श्रीहरिहरात्मक महायज्ञ एवं श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीमहा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के आयोजन को लेकर भारत के सुप्रसिद्ध सनातन धर्म रक्षक संप्रदाय श्रीरामानुज संप्रदाय के दो जगद्गुरुओं का सोनपुर के श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम दिव्य देश प्रांगण में 2 फरवरी को महामिलन हुआ।

इस दौरान रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य और जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गुप्तेश्वर जी महाराज ने आपस में महायज्ञों को सुसंपन्न करने को लेकर आपस में गहन विचार विमर्श किया। इस संबंध में जगद्गुरु स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने बताया कि 19 फरवरी से श्रीमहा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ रजत महोत्सव श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थान में मनाया जायेगा। इस अवसर पर 22 फरवरी को प्रत्येक वर्ष पूर्व की तरह भव्य रथ-यात्रा की झांकी निकाली जायेगी।

वहीं जगतगुरु गुप्तेश्वरजी महाराज ने जानकारी दी कि आगामी 25 फरवरी से 5 मार्च तक हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला नखास प्रांगण में बाबा हरिहरनाथ की अध्यक्षता में विराट श्रीहरि हरात्मक महायज्ञ का दर्शन दशकों बाद भक्तजनों को होने जा रहा है।

जगद्गुरु गुप्तेश्वर महाराज ने बताया कि इस महायज्ञ में देश विदेश के महान विचारक, आचार्यों एवं जगदगुरुओं का आगमन हो रहा है। यज्ञ में अखिल भारतीय संत श्रीजीयर स्वामी जी महाराज का आगमन और दर्शन होगा। कहा कि यज्ञों को उनका मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् प्रबंधक नन्दकुमार बाबा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 2 फरवरी की सुबह ग्यारह बजे जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गुप्तेश्वर जी महाराज का देवस्थानम में आगमन हुआ और उनका अभिवादन पूजन किया गया। इसके बाद दोनों जगद्गुरुओं ने आपस में विचार विमर्श कर महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया। मौके पर समाजसेवी लाल बाबू पटेल भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *