Advertisement

आईटी की कार्रवाई भाजपा के हताशा का परिचायक-बुद्ध नारायण यादव

फिरोज आलम/जोनामोड़ (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के आवास पर आईटी, इनकम टैक्स की छापा मारना बीजेपी के इशारे पर किया जा रहा है। उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने 4 नवंबर को अपने कार्यालय कक्ष में कही।

उन्होंने कहा कि विगत दिनों में जो बीजेपी धनबल के बदौलत झारखंड की सरकार को गिराने में विफल हुई थी। उस समय बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने भाजपा के कुकृत्य को सबके सामने उजागर किया था। उसी समय से भाजपा बेरमो विधायक को घेरने का प्रयास कर रही थी।

लेकिन इन सब भाजपा के कायराना प्रयासों से महागठबंधन के नेता विधायक डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है और झारखंड के मुख्यमंत्री 2024 तक हेमंत सोरेन ही रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी येन केन प्रकारेण राज्य की सत्ता को अपदस्थ करना चाहती है। भाजपा के इशारे पर आईटी, ईडी, सीबीआई के छापों से महागठबंधन के लोग डरने वाले नहीं हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *