Advertisement

शिलान्यास के बाद आजतक नहीं बना आईटीआई कॉलेज, चिराग श्वेतपत्र जारी करें-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। किसानों के कई बीघा जमीन अधिग्रहण कर करोड़ों रूपये खर्च से समस्तीपुर जिला के हद में सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर अलता चौर में तत्कालीन कोयला एवं इस्पात मंत्री रामविलास पासवान द्वारा शिलान्यास किया गया था।

शिलान्यास के बाबजूद औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कॉलेज का निर्माण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। चिराग पासवान से इसकी जिम्मेवारी लेते हुए इस मामले पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की है।

उन्होंने रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा विकास कार्यो पर शेखी बघारने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रामविलास पासवान की फिरकी में फंसकर अपनी जमीन गंवाने वाले कथित तौर पर स्थानीय जीबछ महतो समेत कई किसान की अकाल मौत हो गई।

कई किसान बर्बाद हो गये। शिलान्यास कार्य में करोड़ों रुपये सरकारी राशि पानी की तरह बहा दिया गया। आजतक वहां न कॉलेज बना, न कॉलेज के नाम जमीन है और न ही किसानों का जमीन वापस किया गया। बल्कि अधिग्रहित जमीन को निजी हाथों से बेच दिया गया।

माले नेता सिंह आरोप लगाते हुए कहा कि अब कॉलेज के जगह कंक्रीट का बिल्डिंग निर्माण जारी है। अब दूर- दूर तक आईटीआई कॉलेज स्थापना की संभावना नहीं दिखता है। इसकी जिम्मेवारी रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर संपूर्ण मामले पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग माले नेता ने की है।

उन्होंने लोजपा के टिकट पर समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे एनडीए उम्मीदवार द्वारा जीतने पर विकास कार्यों का झड़ी लगाने का वादा करने वाली शांभवी चौधरी समेत भाजपा- जदयू नेताओं से भी उक्त मामले पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

विदित हो कि तत्कालीन कोयला एवं इस्पात मंत्री रामविलास पासवान द्वारा लाव-लश्कर, तामझाम के साथ समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर स्थित अलता चौर में दर्जनों किसानों से परिजनों को नौकरी दिलाने का वादा कर औने-पौने दाम में जमीन मार्गेज कर करोड़ों रुपये खर्च कर आईटीआई कॉलेज निर्माण का शिलान्यास रामविलास पासवान द्वारा वर्ष 2008 में किया गया था।

कॉलेज तो आजतक नहीं बना। न ही किसानों को उनका जमीन वापस किया गया। रामविलास पासवान के एक खास द्वारा कथित कॉलेज की जमीन को बेच दिये जाने की चर्चा है।
माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त संपूर्ण मामले पर चिराग पासवान, शांभवी चौधरी समेत भाजपा-जदयू नेता से श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *