Advertisement

महिला सशक्तिकरण के लिए स्वरोजगार से जुड़ना जरूरी-डॉ उषा सिंह

डॉ रवींद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा कारगली बाजार मे कार्यक्रम आयोजित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में शास्त्रीनगर फुसरो स्थित डॉक्टर रविंद्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 28 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फुसरो के करगली बाजार स्थित नावा खाली दुर्गा मंडप परिसर मे महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु उक्त कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपरोक्त संस्था के संस्थापक डॉक्टर उषा सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताते हुए महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर निरंतर कार्य करने की बात कही। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्ति पर जोर दिया।

यहां सुमन कुमारी ने नारी शक्ति को प्रेरित करने वाली प्रेरक बातें कही। मनोरमा और जिन्नत ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति का बखान करते हुए उनकी प्रशंसा की। कार्यक्रम में लगभग एक सौ महिलाएं शामिल थी।

मौके पर विकल देवी, कुन्ती देवी, बबली देवी, रेखा देवी, यशोदा देवी, चैताली सरकार, बबीता सिंह, सुनीता देवी, मजीदा खातून, सुधा देवी, लक्ष्मण मिश्रा, सुशील अग्रवाल, समीर कुमार, जवाहर साव आदि महिला-पुरुष रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *