Advertisement

प्रखंड स्तरीय पंसस की बैठक में उठा सम्मान का मुद्दा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 4 अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति सदस्यों (पंसस) की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी तथा संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार ने की।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 20 पंचायत समिति सदस्य, बीपीएम, सीआई, चिकित्सा पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, पशु चिकित्सक आदि उपस्थित थे। पंसस ने मुख्य रूप से उन्हें उचित सम्मान नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। बैठक में तमाम उपस्थित तमाम पंस सदस्यों द्वारा पंचायत सचिवालय में पंसस के लिए मुखिया के समकक्ष अलग कक्ष की मांग की। साथ हीं अलग से योजनाओं में सहभागिता की भी बात कही गयी।

बैठक का संचालन कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने तमाम पंसस को सम्मान दिए जाने की वकालत की। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों को पंसस द्वारा उठाये गये समस्या का ससमय समाधान का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि वर्तमान में दुर्गा पूजा तथा विधानसभा चुनाव के दौरान पंसस की अहम भूमिका है। वे सभी ऐसा सहयोग करें, ताकि शांति और व्यवस्था का मिशाल कायम हो। उन्होंने कहा कि वे स्वयं के अलावा अपेक्षा करेंगे कि दुर्गा पूजा के दौरान पुजा पंडालो की स्थिति पर पंसस कड़ी नजर रखेंगे।

अध्यक्षता कर रही प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने उपस्थित तमाम विभागीय अधिकारीयों तथा कर्मचारियों को सरकार द्वारा उपलब्ध योजनाओं की जानकारी समय पर पंसस को देने का निर्देश दी। साथ हीं सभी को प्रखंड वाट्सअप समूह से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा का साधुवाद दी।

इस अवसर पर बैठक में सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रसाद महतो, उप प्रमुख विनोद कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस) अंजना सिंह, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक रवि कुमार, कनीय अभियंता अजीत साह के अलावा तालो देवी, ललित कुमार घासी, मो. सरबर अंसारी, रंजू देवी, सविता देवी, बेबी रजक, सोनाली देवी, बैजू कुमार, करुणा कुमारी, किरण देवी, रूपा देवी, दीपक कुमार, नारायण महतो, राखी रवानी, पिंकी देवी, कविता देवी, सुमंती देवी, मालती सिंह, सीताराम उइके, भैरव महतो, उमा कुमारी, सानू महतो पंसस, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *