फाइनल मैच में बेरमो एसडीपीओ रहे उपस्थित
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित पांच दिवसीय दिवाली क्रिकेट धमाका का फाइनल मैच 18 अक्टूबर को गोमिया पेलोकेन टीम एवं जावेद इलेवन टीम ईसरी के बीच खेला गया। जिसमें ईसरी की टीम 28 रनों से जीत हासिल कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
यहां विजेता टीम को 50 हजार रुपए नगद एवं शील्ड तथा उप विजेता टीम को 30 हजार रुपए नगद एवं शील्ड दिया गया। विजेता टीम एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बशिष्ठ नारायण सिंह एवं डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी ने किया।
फाइनल मैच में गोमिया टिम के खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईसरी की टीम के खिलाड़ियों ने सात विकेट के नुकसान पर 95 रन बना दिए। वही जवाबी पारी खेलते हुए गोमिया की पुरी टीम मात्र 67 रन की बना सकी। प्रतियोगिता 10 ओवरों का था। यहां मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार शशि कुमार को, बेस्ट विकेट कीपर योगेश कुमार, बेस्ट बोलर का पुरस्कार प्रवीण कुमार को दिया गया।
इस अवसर पर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि अरुण सिंह, भैरव महतो, रिंकू सिंह, सहित खेल कमिटी के अध्यक्ष राजेश चौधरी, सचिव ए. कार्तिक, महेश सिंह, मुकेश घासी, राजेश दुबे, अरुण सिंह के अलावा राहुल, संदीप, बिट्टू, सूरज, आशीष, मोनू, शमशाद, भारत, प्रशांत, रवि, इज़राइल अंसारी, ऋषिकेश, दीपक, रोशन, समीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply