एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर का औचक निरीक्षण बेरमो प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने 29 नवंबर को किया। निरिक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय की मरम्मति में अनियमितता को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।
विद्यालय का निरिक्षण करने के बाद प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय उदासीनता की वजह से कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। चांडक मध्य विद्यालय के शिक्षको के आग्रह पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विद्यालय के मरम्मत कार्य की भौतिक स्थिति की जानकारी देते हुए चांडक ने बताया कि निविदा शर्तो की धज्जियां उड़ते हुए विद्यालय की छत मरम्मत से लेकर फर्स तक के कार्य को गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा है। कार्यस्थल पर उन्होंने यह जानकरी दी कि विभाग के ना तो कनीय अभियंता और न ही इसके उपर के अधिकारी आते है। नतीजा लगभग 98 लाख की लागत से विद्यालय के नए कमरो के साथ मरम्मत कार्य को लूट योजना बना दी गई है। उन्होंने उपायुक्त बोकारो को संज्ञान मे देते हुए मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
![]()













Leave a Reply