Advertisement

डीएवी तेनुघाट में हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गई लौह पुरुष की जयंती

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के प्रांगण में 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनायी गयी।

जानकारी के अनुसार आज की प्रार्थना सभा सरदार पटेल को समर्पित की गयी थी। विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए छात्रों सहित राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिए। प्राचार्या ने सभी को देश की एकता और अखंडता को बनाएँ रखने का सुझाव दिया।

वहीं कक्षा आठवीं की अर्नवी महतो एवं काँक्षी राज लक्ष्मी आदि छात्राओं ने सरदार पटेल के उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। आज का यह कार्यक्रम अजय कुमार तिवारी एवं अंकित कुमार के निर्देशन तथा संचालन कक्षा बारहवीं की छात्रा संस्कृति कुमारी के द्वारा संपन्न किया गया। तदोपरांत एकता और अखंडता का संदेश देते हुए एक रैली भी निकाली गई, जिसमें कक्षा सातवीं से बारहवीं के छात्र शामिल हुए। इस दौरान योगेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थ डे, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, देवराज, असगर अली, सूरज कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *