प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित लोक भवन में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर आगामी 21 जनवरी को आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त बिहार सरकार के पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय छत्रु राम महतो की बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित तैनू चौक में प्रतिमा के अनावरण तथा कसमार प्रखंड के बगदा में दिव्यांगजनों एवं विद्यार्थियों के लिए निर्मित शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास केंद्र सह डिजिटल पुस्तकालय भवन ‘तपोभूमि’ के उद्घाटन हेतु आग्रह किया। इस पर राज्यपाल ने सकारात्मक आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बोकारो बबीता देवी, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, आजसू नेता अश्विनी महतो, प्रदीप महतो एवं कृष्ण नायक उपस्थित थे
जानकारी देते हुए 4 जनवरी को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि स्वर्गीय छत्रु राम महतो ने सामाजिक न्याय और विकास के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी प्रतिमा का अनावरण और ‘तपोभूमि’ जैसे जनोपयोगी संस्थान का उद्घाटन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल का सकारात्मक आश्वासन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी ने कहा कि ‘तपोभूमि’ भवन दिव्यांगजनों और विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, संस्कृति और डिजिटल ज्ञान का केंद्र बनेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और जरूरतमंदों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने राज्यपाल के सहयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया।
![]()













Leave a Reply