Advertisement

पंचमुखी पटेल नगर मे रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए घर-घर पूजित अक्षत से निमंत्रण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अयोध्या के निर्मित भव्य राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर बोकारो जिला के हद में फुसरो भाजपा नगर मंडल प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में 9 जनवरी को अक्षत वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार फुसरो नगर परिषद के पटेल नगर, मधुकनारी और भेड़मुक्का मे पूजित अक्षत कलश के साथ भव्य शोभा यात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाला गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री डॉक्टर उषा सिंह, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश रवि ने कहा कि सनातन प्रेमियो ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत का वितरण और मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का चित्र और एक पत्रक दिया गया।

इस पत्रक में आम जनों को बताया गया कि कैसे आगामी 22 जनवरी को अयोध्या आए बिना भी वे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बन सकते है। मौके पर उपस्थित रहिवासियों से कहा गया कि कार्यकर्ता मकर संक्रांति तक मंदिर में पूजित अक्षत लेकर जाएंगे। साथ ही राम मंदिर का फोटो भी ले जाएंगे। रहिवासियों से यह अनुरोध किया गया कि वह पास के मंदिर में एकत्र होकर उत्सव मनाएं।

इस अवसर पर सभी से इस कार्यक्रम को टीवी पर देखने का अनुरोध किया गया। साथ हीं प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन दिपावली मनाने की बात कही गयी। उक्त कार्यक्रम मे रवींद्र सिंह, अर्जुन महतो, प्रेमचन्द महतो, मुकुंद महतो, राहुल शर्मा, शिवजी प्रसाद माथरी, उमेश वर्मा, संजय पांडेय, विमलेश सिंह, सिंधु देवी, एन के सिंह, सत्यनारायण सिंह, रीता कुमारी आदि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *