Advertisement

कार्मल स्कूल सभागार में अलंकरण समारोह का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल स्थित कार्मल स्कूल सभागार में 29 अप्रैल को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावकगण शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार अलंकरण समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना नृत्य द्वारा किया गया। वही द्वीप प्रज्वलन विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम मालार एसी तथा प्रबंधिका सिस्टर इनेट एसी ने विद्यालय के नव नियुक्त हेड बॉय ऋतुराज विद्यार्थी व् हेड गर्ल ऋषिका डिसुजा को जिम्मेवारी सौंपी। इसके अलावे विद्यालय के हिमालय हाउस कैप्टन मौसम कुमार यादव, कैप्टन मोनिका।

नीलगिरि हाउस कैप्टन अकमल रजा, कैप्टन श्रेयसी ठाकुर। विंध्याचल हाउस कैप्टन मो. कैफ, कैप्टन प्रशंसा। सतपुरा हाउस कैप्टन दिपांशु मुर्मू, कैप्टन सौम्या वानखेड़े को बनाया गया।

सभी को अनुशासन, खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सूचना, चिकित्सा व स्वास्थ्य, सेनिटेसन, एक्टिविटी मिनीस्टर में छात्र छात्राओं की नियुक्ति सहित स्काउट एवं गाइड, बैंड एवं असिस्टेंट कैप्टन की भी नियुक्ति कार्यक्रम के दौरान किया गया। चयनित सभी छात्र छात्राओं को जिम्मेवारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्रों को विद्यालय व् उनके ग्रुप हाउस का झण्डा देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर एम मालार ने नियुक्त सभी छात्र एवम छात्राओ को बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रतिमा ठाकुर, सोमा बासु आदि शिक्षक-शिक्षिकाऐं व् अभिभावकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *