Advertisement

अंचल कार्यालय कर रही सड़क में गड्ढा कर निर्माण कार्य अवरुद्ध किए जाने की जांच

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत के कुशलबंधा से चलकरी मार्ग पर करीब सात सौ फीट तक मार्ग का निर्माण लंबित था।
कहते हैं कि इसमें वन विभाग की भूमि थी। बाद में अनापत्ति आदेश वन विभाग द्वारा मार्ग बनाने के लिए दिया गया। इसके बाद निर्माण कार्य कथित संवेदक द्वारा शुरू किया गया। अब स्थानीय कई परिवार के उक्त निर्माण के कुछ हिस्से में निजी भूमि बताते हुए मार्ग के बीचोबीच गड्ढा खोदकर निर्माण कार्य अवरुद्ध कर दिया गया है।

बताते हैं कि, मामला अंचल कार्यालय पेटरवार तक पहुंच गई है।इस संबंध में अंचलाधिकारी अशोक कुमार राम ने 21 मई को *जगत प्रहरी* को बताया कि निर्माण स्थल पर राजस्व कर्मी एवं अमीन को भेजा गया है, संबंधित परिवार से पूछताछ कर भूमि का दावा संबंधी कागजात लेकर अंचल कार्यालय बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि जो भी हो इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को भी वास्तविकता जानते हुए समस्या का हल निकालने में आगे आना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *