Advertisement

इंटक नेता सूर्यपत सिंह का निधन

संगठन ने समर्पित नेता को खोया-गिरिजा शंकर पांडेय

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के इंटक के वरिष्ठ नेता व् राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सूरजपत सिंह का 11 फरवरी की सुबह निधन हो गया।दिवंगत सिंह बीते कई माह से बीमार थे। 81 वर्षीय स्व. सिंह ने अपने ज्येष्ठ पुत्र धनंजय सिंह के कथारा मोड़ पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित स्टॉफ कॉलोनी में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार दिवंगत सिंह वर्ष 2003 में सीसीएल के कथारा कोल वाशरी से अवकाश प्राप्त किए थे। इंटक से संबंध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर मजदूर संघ कथारा वाशरी शाखा में 35 वर्ष से अधिक समय तक सचिव पद पर अपनी सेवा प्रदान की। सीसीएल रीजनल कमेटी में भी वरिय उपाध्यक्ष के पद पर बन रहे। स्वर्गीय सिंह बिहार के पूर्व सीएम पंडित बिंदेश्वरी दुबे से लेकर राजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर ट्रेड यूनियन में शामिल रहे।

विपरीत परिस्थिति में भी इंटक का दामन थामे रहा। उन्होंने जीवन में कई उतराव चढ़ाव का सामना किया। संघर्ष के बल पर सैकड़ो जरूरतमंदो को नौकरी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञात हो कि, कथारा वाशरी में विवाद के कारण सचिव पद पर कई बार बेलेट चुनाव हुआ। यह चुनाव भी वे जीतते रहे और विरोधियों की परवाह नहीं की।

बताया जाता है कि तब वाशरी के चुनाव में पंडित बिंदेश्वरी दुबे ने राजेंद्र प्रसाद सिंह को चुनाव पदाधिकारी बनाकर भेजा था। उक्त चुनाव में सूर्यपत सिंह विजय हुए थे। इनकी एक अभिलाषा पूरी नहीं हो सकी। स्वर्गीय राम बदन त्रिपाठी के निधन के बाद कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव बनना चाहते थे। इनका जीवन इंटक के लिए समर्पित रहा।

उनके निधन पर बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह), राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, सुबोध सिंह पवार, आशीष चक्रवर्ती, दयाल यादव, अंजनी त्रिपाठी, गुरु नाम सिंह, सी एस प्रसाद, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, महिला नेत्री कांति सिंह, जनता मजदूर संघ के जोनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, आदि।

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के एम एन सिंह, बाध पंचायत के पूर्व पंसस गोपाल यादव, समाजसेवी हीरा सिंह, सुनील सिंह, अनिल सिंह, सुशील सिंह, सीसीएल अधिकारी, स्वांग वाशरी के परियोजना पदाधिकारी उमेश कुमार, कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार, विद्युत अभियंता एसबीएन सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ो मजदूर उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस अवसर पर बेरमो विधायक अनुप सिंह की अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर राकोमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने पार्टी के झंडे व पुष्प चक्र से संगठन की ओर से दिवंगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *