प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची में 2 नवंबर को राष्ट्रीय इंटक की बैठक विधानसभा सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता ललन चौबे एवं संचालन वरुण कुमार सिंह ने की।
इंटक कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के एन त्रिपाठी, साथ ही साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री ललन चौबे उपस्थित हुए। सम्मेलन शुरू होने से पहले यूनियन अध्यक्ष दिवंगत चंद्रशेखर दुबे की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर के एन त्रिपाठी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे के निधन के उपरांत देश के मजदूरों की आवाज दबी हुई है। दिवंगत दुबे मजदूरों के लिए हमेशा संघर्षशील रहते हुए सड़क से लेकर संसद तक उनकी आवाज उठाते रहे है। उनके निधन के बाद आज मजदूर वर्ग अपने आप को बेसहारा महसूस कर रहे हैं।
कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ महामंत्री ललन चौबे ने कहा कि इंटक देश का सबसे मजबूत संगठन है तथा कभी भी मजदूरों की आवाज को दबाने नहीं देगा। बैठक में इंटक का राष्ट्रीय अधिवेशन अगले वर्ष 14,15 और 16 फरवरी को रांची में करने का निर्णय लिया गया। संगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों का मेंबरशिप 300 रूपये से बढ़ाकर 500 रूपये करने का निर्णय लिया गया।
सम्मेलन में सीसीएल रीजनल कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्व समिति से सीसीएल रीजनल कमेटी का अध्यक्ष बी एन पांडेय, सचिव वरुण कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष पंकज दूबे को चुना गया। बैठक में पूरे देश से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मध्य प्रदेश महिला इंटक के अध्यक्ष अनु पांडेय, उत्तर प्रदेश से दयाशंकर तिवारी, छत्तीसगढ़ से टिकेंद्र ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, जगदीश सेठ, एसईसीएल से तारा पदो, नौसर्मा खान, एनसीएल से आनंद दुबे, हिंडालको से दयाशंकर तिवारी, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री दीनानाथ पांडेय, अध्यक्ष कमल दुबे, धनंजय फौलाद, सीसीएल के अध्यक्ष मो. इजराफिलआदि।
अंसारी उर्फ बबनी, सचिव अभय दूबे, वरुण कुमार सिंह, बी एन पांडेय, खजांची राम, बच्चन पांडेय, सतीश पांडेय, उदय प्रताप सिंह, आर पी सिंह, मोहम्मद अख्तर आजाद, भानु प्रताप सिंह, मिथिलेश दूबे, मंगरा उरांव, आशुतोष, मो. जानी, विकास कुमार सिंह, बी के श्रीवास्तव, शमशुल होदा, अशोक ओझा, मो. वकील, पंकज दूबे, मो. शकील, हरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, मनोज सिंह, संजय प्रसाद, अनिल शर्मा तथा अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply