Advertisement

कुमार जयमंगल को प्रत्याशी बनाये जाने पर इंटक व् राकोमसं ने दी बधाई

एस.पी.सक्सेना/बोकारो (Bokaro)। कांग्रेस पार्टी द्वारा बेरमो विधानसभा उप चुनाव में कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह को प्रत्याशी बनाये जाने पर मजदूर संगठन इंटक व् राकोमसं के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा इंटक के राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह को बेरमो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर संगठन के लोगों ने हर्ष प्रकट करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामना दिया। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।
उक्त जानकारी राकोमसं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने देते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अनूप सिंह के नाम पर सहमति प्रदान कर उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के साथ साथ महागठबंधन के लोगों में खुशी का माहौल है। चुनाव परिणाम बेरमो के विकास में काफी महत्वपूर्ण होगा। युवा नौजवान प्रत्याशी सिंह की सोंच कर्मठता, लगनशीलता से कांग्रेस जनों में एक नया उत्साह का माहौल कायम हुआ है। इस माहौल का परिणाम चुनाव परिणाम का जीत अंतराल को बढ़ाने में कारगर होगा। यह कोयला मजदूरों के हक अधिकार की रक्षा होगी। बेरमो का सर्वांगीण विकास होगा। हर्ष व्यक्त करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, ए एन सिंह, अरविंद कुमार सिंह, ए पी सिंह, इम्तियाज अहमद, सीएस प्रसाद, मोहम्मद शमीम, देवाशीष आस, ललेंद्र ओझा, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद नसीम, रविंद्र कुमार सिंह, तारकेश्वर चौहान सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *