एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी गेस्ट हाउस मे 19 दिसंबर को ढोरी खास अंडर ग्राउंड माइंस प्रबंधन के साथ जनता मजदूर संघ के पदाधकारियों के साथ परिचात्मक बैठक की गयी।
इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने पीओ आरएन सिंह को बुके एवं अंग वस्त्र देखकर स्वागत किया। पीओ सिंह ने यूनियन प्रतिनिधियो के साथ परिचय करते हुए कोयला उत्पादन मे सहयोग मांगा।
पीओ ने कहा कि मजदूरो की सुख – सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। यूनियन के सीसीएल अध्यक्ष अनिल सिंह व क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह ने मजदूरो की विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया, जिसमे कर्मियों का योग्यता के आधार पर पदोन्नति, क्वार्टर मरम्मत, माइंस मे शुद्ध पेयजल और लाइट की व्यवस्था, माइंस की सुरक्षा, कर्मियों का सेफ्टी का सामान, हेलमेट, मास्क, ग्लब्स, माइंस मेवेटिलेशन, बत्ती, रूफ बोलटिंग आदि कई मांगे शामिल है। साथ ही कहा गया कि फोरमेन कर्मियो की प्रमोशन का मामला फंसा हुआ है। यथाशिघ्र निष्पादन कराया जाय।
पीओ सिंह ने कहा कि जो मांगे परियोजना स्तर पर निष्पादित होगा उसे जल्द पूरा कर दिया जायगा। शेष मांगों को क्षेत्रीय तथा मुख्यालय में कार्यावृत करके भेज दिया जायगा। उन्होंने कहा कि मजदूर कंपनी के अंग है। उनके सुख- सुविधा का खयाल रखना प्रबंधन का दायित्व है।
मौके पर मैनेजर मृत्यंजय कुमार, प्रबंधक एचआर सीताराम उइके सहित यूनियन के ढोरी खास शाखा अध्यक्ष उमेश सिंह, सचिव गौतम कुमार, प्रकाश, चंदन, ललन सिंह, दीपक बाउरी, बिरेंद्र बर्मा, आशीष कुमार, आशीष, दीपक, देवाशीष, सुरज कुमार, संत कुमार, रेवत लाल रजक, चंदन कुमार तिवारी, पंकज कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार गौतम, रामाकांत शर्मा, श्यामपद बाउरी, बसंत कुमार, दूला राम आदि कामगार उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply