Advertisement

सीसीएल सीकेएस ढोरी कार्यसमिति की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ क्षेत्रीय कार्यालय ढोरी खास में 13 अप्रैल को कार्यसमिति का परिचयात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह वेलफेयर बोर्ड सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा, सीसीएल सीकेएस के संयुक्त महामंत्री सह ढोरी क्षेत्र प्रभारी निर्गुण महतो, सीसीएल सीकेएस के संगठन मंत्री रामेश्वर मंडल एवं उपाध्यक्ष विशाल कुमार उपस्थित थे।

इस अवसर पर विनय कुमार सिंह ने सभी नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियो को ढोरी क्षेत्र के कामगारों से परिचय कराते हुए कार्यसमिति बैठक की शुरुआत की। बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक विस्तार को लेकर चर्चा की गई। रवींद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक ट्रेड यूनियन है।

यहाँ सभी समर्पित कार्यकर्ता होते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोयला कर्मचारियों के नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट (एनसीडब्लूए)-11वें वेतन समझौता में विलंब को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने ठाना है कि जब तक कोयला कर्मचारियों की सम्मानजनक समझौता नही हो जाता है, तब तक संगठन चुप नही बैठने जा रही है। इसके लिए आंदोलन ही क्यों न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ प्रशासनिक स्तर पर आगामी 26 अप्रैल को जिला स्तरीय आंदोलन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने का कार्य करने जा रही है।

बैठक में रामेश्वर मंडल ने विस्तार से संगठन के कार्यक्रमों को कामगारों को अवगत कराया। विशाल कुमार ने सदस्यता बढाने पर जोर दिया।‌ निर्गुण महतो ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के ट्रेंड यूनियन में किसी की स्थायी पद नही होता है। इसलिए आप सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि सभी एक जुट हो कर समर्पित भाव से कार्य करे।

मौके पर बुधन नोनिया, शाहनवाज खान, नुनुचंद महतो, बीरेन्द्र गुप्ता, राजेश पासवान, प्रमोद कुमार गौतम, हीरालाल रविदास, भुनेश्वर यादव, गौतम लोहार, जितेंद्र प्रसाद, डेगन दास, शशि रंजन सिंह, शंकर दास, बीरु मिश्रा, जमुना नोनिया, शिया राम, विपिन मंडल, फूली गोप आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *