छापामारी में 9546 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद व् एक तस्कर गिरफ्तार
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। नशा मुक्त सारण अभियान के तहत पुलिस की कड़ी कार्रवाई से जिला के हद में अवैध धंधेबाजो में खलबली है।
जानकारी के अनुसार उक्त अभियान के तहत जिला के हद में मकेर थाना पुलिस द्वारा रेवा घाट के समीप 27 दिसंबर को नाकाबंदी कर अंतराज्यीय शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ का दावा किया गया। पुलिस ने छापा मारकर एक दस चक्का ट्रक पकड़ा जिससे 9546.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही रंगे हाथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार शराब कारोबारी राणा राम गोढ़ारा राजस्थान के
बाड़मेर जिला के हद में गुडामालाणी टाकुबेरी थाना क्षेत्र के शक्तिनगर रहिवासी बताया जा रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की दृष्टि से विशेष अभियान नशा मुक्त सारण चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सफल आसूचना संकलन की गयी एवं उक्त आसूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला के हद में मकेर थाना द्वारा रेवा घाट के समीप नाकाबंदी कर भारी मात्रा में शराब लदा एक दस चक्का ट्रक पकड़ा गया। उक्त ट्रक से कुल-9546.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी तथा एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में मद्य निषेध के सुसंगत धाराओं में मकेर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ चल रही है तथा बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सारण पुलिस द्वारा अभियान जारी है। कहा गया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। जप्त सामानों में अंग्रेजी शराब 9546. 84 लीटर, एक ट्रक तथा दो मोबाइल शामिल है।
![]()













Leave a Reply