Advertisement

वन विभाग परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सह प्रतिभा सम्मान समारोह

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित वन विभाग परिसर में 21 जून को वन प्रमंडल बोकारो के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरीडीह सांसद, गोमिया के पूर्व विधायक एवं डीएफओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के पूर्व परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं जनप्रतिनिधियों को पौधा देकर स्वागत किया गया।

इस दौरान सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति से योग को जोड़ा जाए, ताकि एक रोग मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन करने के बजाय इसे अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करने की आवश्यकता है। जिससे कई गंभीर बिमारियों से शरीर को ग्रसित होने से बचाया जा सके।

कहा कि आज शिक्षा में कमी आई है। आज स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन शिक्षक की कमी है। जिसके कारण बच्चे प्राइवेट स्कूलों की तरफ जा रहे हैं। शिक्षक को वेतन मिलता हैं लेकिन बच्चों को उस तरह का शिक्षा नहीं मिलता है इसमें भी सरकार को सुधार लाने की जरूरत है। कहा कि आज रोड बनने के कारण लगभग 25 हजार पेड़ों को काटा गया, लेकिन विकास भी जरूरी है। विभाग द्वारा पेड़ लगाया जाता है लेकिन यह भी देखने को मिलता है कि पेड़ का रखरखाव नहीं होने के कारण पेड़ को जानवर खा जाते है। इसलिए रखरखाव पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में ग्राम वन सुरक्षा समिति के कार्यो की सराहनीय भूमिका पर बधाई दी। उन्होंने उपस्थित जनों को अपने पूर्वजों के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि जीवन के हर तरह के कर्मो में कुशलता प्रदान करे यही योग है। कहा कि राज्य, देश व समाज के विकास में भी योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब हम स्वस्थ मन के साथ अपने कर्तब्यों का निर्वहन करेंगे तो इसका प्रभाव देश व समाज के विकास पर पड़ता है। उन्होंने ग्राम वन सुरक्षा समिति के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा वृक्ष रोपण कार्यक्रम में वन सुरक्षा समिति को भी शामिल किया जाय।

पूर्व विधायक डॉ महतो ने एक तिथि निर्धारित कर जल्द उन्हें सम्मानित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर ग्राम वन सुरक्षा समिति के अधिकारों से समर्पित 11 सूत्री मांग पत्र को केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो के द्वारा सांसद को सौंपा गया। कार्यक्रम को डीएफओ रजनीश कुमार, वन प्रमंडल प्रशिक्षु संदीप सिंदे, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो एवं वन सुरक्षा समिति के मो. सुलेमान अंसारी ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन आजसू प्रखंड अध्यक्ष धनुलाल महतो ने किया।

मौके पर जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, संजय सिन्हा, ब्रजेश कुमार मिश्रा, शिव शंकर सहाय, बानेश्वर महतो, पंकज कुमार सिन्हा, गंगाधर महतो, विजय कुमार गुप्ता, स्वरूप सहाय, करण महतो, राजू सिन्हा, लक्ष्मी कुमारी, संटू राम सिंह, रितेश कुमार सिन्हा, उदित सेठी, चंदन सिन्हा, राजू महतो, वन समिति के सदस्य सहित भाजपा और आजसू के कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *