महिला सशक्तिकरण से ही होगा नए भारत का निर्माण-जीएम
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आलोक में माहेर संस्था बेरमो के तत्वावधान मे बोकारो जिला के हद में 23 मार्च को महिला मंडल करगली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेर संस्था के ललिता कीड़ो ने किया। मुख्य अतिथि सीसीएल बीएण्डके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) चित्तरंजन कुमार, जीएम की धर्म पत्नी श्वेता सिंह, कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह, निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, चंद्रपुरा के पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों ने अपने ज्ञानवर्धक, मनोरंजक तथा महिला सशक्तिकरण को समर्पित उत्साहवर्धक कार्यक्रम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जीएम चित्तरंजन कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही नए भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार के लिये सजग रहने की जरूरत है। कहा कि यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है।
सामाजिक बुराइयों का अंत करने और भारत की संस्कृति को संभालने के लिए महिलाओं को भी अपनी सोंच बदलनी चाहिए। भारत तब तक विकसित देश में शामिल नहीं हो सकता, जब तक हर वर्ग में लड़के और लड़की के बीच भेद भाव की मानसिकता पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती।
विशिष्ठ अतिथि श्वेता सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे कदम बढ़ा रही है। लड़कियों की शिक्षा तथा उनके कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिनका लाभ संबंधित बालिकाओं को उठाना चाहिए। बेरमो पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित सिंह ने महिलाओं से संबंधित अपराध पर चर्चा की। साथ हीं कहा कि किसी को डरने की जरूरत नही है।
आपको कोई परेशानी हो तो आप किसी भी समय मेरे पास आ सकते हैं। निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने कहा कि महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक करने की जरूरत है। जानकारी के अभाव में कई योजनाओं के लाभ से वे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओ के उत्थान से ही देश का विकास संभव है।
कार्यक्रम को पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिता गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, माहेर की ललिता कीड़ो आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस नेत्री पम्मी सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद अनिल साव व् रामचंद्र महतो, समाजसेवी चिकू सिंह, सुषमा कुमारी, गुड़िया परवीन, सोनी खातून, सुपरवाइजर रमेश मरांडी, शीतल देवी, सोनी देवी, सरिता टुडू, नीति सिंह, श्वेता कुमारी, मनीषा कुमारी, सोनम देवी, हजारी पंचायत की मुखिया तारामणि भोक्ता, साहिब खातून सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
84 total views, 5 views today